मध्य प्रदेश

खेल एवं जीवन विषय पर बेवीनार आयोजित

बेगमगंज । पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में रूसा एवं वर्ल्ड बैंक के तहत “खेल एवं जीवन” विषय पर बेवीनार आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता खेल निर्देशक बी.यू. एवं विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग बी.यू. एवं ताईक्वांडो के अंर्तराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी डॉ. आलोक मिश्रा ने समय की पाबंदी लगातार अभ्यास एवं अनुशासन को खेल एवं जीवन में स्थान बताते हुए कहा, कि मनुष्य उसके जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए स्वयं जिम्मेदार होता है। क्योंकि वह जीवन में जैसा अभ्यास करता है, उसका जीवन भी वैसा ही बनता है। इसलिए अपने आचरण को अच्छा बनाएं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मथुरा प्रसाद, अतिरिक्त संचालक, उच्चशिक्षा विभाग भोपाल, मुख्य संरक्षक डॉ. इशरत खान प्राचार्य अग्रणी महाविद्यालय रायसेन, प्राचार्य एवं सरंक्षक कल्पना जॉभुलकर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी अतिथि विद्वान अभिलाषा वशिष्ठ ने किया अतिथियों का आभार डॉ. राजा चौहान ने व्यक्त किया एवं प्रो. निमिषा माहेश्वरी, आकांक्षा सिंह, प्रताप कोली, प्रोफ़ेसर केके साहू, प्रोफ़ेसर दीपक कुमार अहिवार, अखिलेश जैन, प्रोफ़ेसर राकेश कनेल, सुष्मिता चौरसिया, महेन्द्र धनगर, राजीव शर्मा, प्रदीप शिल्पकार, राजकुमार जैन एवं समस्त छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button