धार्मिक
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा 8 दिसंबर से हमीरपुर में
सिलवानी । सिलवानी तहसील के ग्राम हमीरपुर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन दिनांक 8 दिसंबर 2022 से 14 दिसंबर 2022 तक ग्राम हमीरपुर तहसील सिलवानी में कथा व्यास श्री सदाशिव स्वामी नित्यानंद गिरी जी महाराज (ऋषिकेश, हिमालय) के मुखारविंद से होना सुनिश्चित है। श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ में 8 दिसंबर को प्रात 9 बजे कलश यात्रा निकाली जावेगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगी।
कथा आयोजक कुंडलसिंह, नारायणसिंह, राजेंद्र रघुवंशी, विक्रम सिंह, लखन सिंह रघुवंशी झरा परिवार एवं ग्रामवासियों ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।



