मध्य प्रदेशराजनीति

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिले करण सिंह चौहान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l देश के संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग को रोकने एवं आपसी प्रेम सद्भाव बढ़ाने बेरोजगारी बढ़ती महंगाई के खिलाफ सांसद राहुल गांधी के उज्जैन पहुंचने पर कटनी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान एवं बड़वारा क्षेत्र के विधायक बसंत सिंह साथियों सहित सम्मिलित हुए l
कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलो मीटर की यात्रा के उज्जैन से आगर मालवा मे शहर हो या गांव या कस्बे हर जगह फूल मालाओं से पद यात्रियों का स्वागत किया गया l गांव कस्बों में छतों पर चढ़कर महिलाओं ने फूल बरसाए खास तौर पर छात्र-छात्राओं में बेहद उत्साह मिला जो दौड़ दौड़ कर राहुल गांधी से हाथ मिलाते दिखे l
कटनी जिला कांग्रेस कमेटी के का. जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि राहुल गांधी के साथ उज्जैन से पदयात्रा की उनके साथ पदयात्रा कर रहे पूरे देश से आए हुए कई प्रांत के कई अन्य अन्य भाषा बोलने वाले पदयात्री जो कन्याकुमारी से लगातार चल रहे हैं उन से चर्चा करने का अवसर मिला ऐसा महसूस हुआ जैसे पूरे हिंदुस्तान का दर्शन मिल रहा है l
उज्जैन से 12 किलोमीटर आगर मालवा रोड पर महाकाली ढाबा में चाय ब्रेक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिला कांग्रेस कमेटी के का.जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान का परिचय राहुल गांधी से कराते हुए कहा यह कटनी से आए हैं और बहुत सक्रिय रहते हैं राहुल जी ने अपनापन दिखाते हुए हाथ मिलाकर गले लगाया l कटनी जिले के पूर्व प्रभारी मंत्री प्रियव्रत सिंह ने खुशनुमा माहौल में कहा कि राहुल जी करण सिंह सर्वाधिक वर्षों तक युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे और उसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष, उपस्थित रहे l युवा साथी नवीन कोठारी ने अपने रक्त से पेंटिंग किया हुआ राहुल जी की फोटो भेंट की l
इस अवसर पर पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक बसंत सिंह भी उपस्थित रहे l टी ब्रेक के बाद पदयात्रा आगर मालवा की ओर चली नजरपुर पेट्रोल पंप पर लंच ब्रेक हुआ शाम को आगर मालवा की ओर पदयात्रा चली l
करण सिंह चौहान ने बताया कि हमने किताबों में गांधी जी व अन्य महापुरुषों की पदयात्रा ओं के संबंध में पढ़ा था परंतु आज देश की उन्नति विकास महंगाई भ्रष्टाचार के खिलाफ देश के संविधान से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ इस पद यात्रा में सम्मिलित होकर दिन भर चलने के बाद भी थकान का एहसास नहीं हुआ l

Related Articles

Back to top button