मध्य प्रदेश

योग्य प्रतियोगिता में छात्राओं की टीम रही उपविजेता

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । संभाग स्तरीय योग (महिला) प्रतियोगिता में रायसेन जिला उपविजेता रहा। प्रतियोगिता शा. मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय भोपाल में संपन्न हुई जिसमें रायसेन जिले की छात्राओं के दल ने उपविजेता ट्रॉफी प्राप्त की इस प्रतियोगिता में पंडित दीन दयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय बेगमगंज की चार छात्राओं भक्ति दांगी ठाकुर, सुरभि लोधी, शान ठाकुर , अनामिका साहू ने सहभागिता की। इस उपलब्धि पर जिले के अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर इशरत खान शासकीय महाविद्यालय बेगमगंज की प्राचार्य कल्पना जामभुलकर, संयोजक राकेश कनेल एवं आरके जैन सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक गरिमा वशिष्ठ दल व्यवस्थापक तथा कोच क्रीडा अधिकारी अभिलाषा वशिष्ठ एवं आकांक्षा सिंह को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि अंतरमहाविद्यालय संभाग स्तर योग प्रतियोगिता में रायसेन जिले की छात्र एवं छात्राओं की टीम ने कोई स्थान प्राप्त किया है।

Related Articles

Back to top button