मध्य प्रदेश

सडक की मांग को लेकर ग्रामीण युवक मुख्यमंत्री निवास पर करेगा फरियाद

रिपोर्टर : देवेंद्र तिवारी
सांची । सोमवार को शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत अमरपुर देवरा तहसील पिछोर में कई सालों से सडक की मांग की जाती रही परन्तु गांव में सड़क नहीं डल पाई इस से क्षुब्द होकर सड़क की मांग को लेकर 20 वर्षीय गांव के युवक दीपक लोधी ने मुख्यमंत्री से सड़क की मांग को लेकर अपने गांव से भोपाल तक की नंगें पांव पदयात्रा शुरू की है। दीपक ने बताया कि बरसों से गांव में सड़क नहीं है जिससे भारी समस्या होती है अनेक बार मांग करने के बाद भी गांव में सड़क नहीं बन सकी तब मजबूर होकर हमने अपने गांव से राष्ट्रीय ध्वज के साथ मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचकर सडक की मांग रखने का बीड़ा उठाया है तथा हमें मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया जायेगा तब हम मजबूरी में निवास के बाहर धरना देकर बैठेंगे तथा सडक की मांग पूरी होने पर ही हम अपने गांव लौटेंगे ।

Related Articles

Back to top button