क्राइम

महेन्द्रानंद पर, मारपीट कर धन बसूलने का आरोप, गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । रायसेन जिले के अंतिम छोर पर कलकल बहने बाली माँ नर्मदा की तपस्या और भक्ति के लिए मानव लालयित रहते हैं लेकिन गृहस्थ जीवन में सभी के लिए यह साधना कर पाना यह संभव नहीं होता ।
नारेदश्वर तीर्थ नाम होती थी बसूली ।
मोतलसिर रेत खदान के नाम पर रायसेन जिले में ख्याति अर्जित कर चुकी । इस खदान से प्रतिदिन सेकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली वैध अवैध रुप से भरी जाती हैं । इस रेत व्यापार में ठेकेदार के आने से क्षणिक अंकुश तो लग गया था लेकिन ठेकेदार ने इस खदान को नये आदेश में छोड़ दी । लिहाजा इस रेत खदान को ग्राम के दबंग राजनीतिक लोगों ने संचालित करना शुरु कर दिया.. इस सुनहरे अवसर को महेन्द्रानंद व उनके अनुयायियों ने भुनाने के लिए एक अतिरिक्त रेत खदान के लिए लीड बनवा कर आने वाले ट्रैक्टर चालक से रायल्टी के पाँच सो रुपये रंगदारी के रुप में माँगे जाने लगे और सुल्तानपुर तक की गारंटी लेने की बात डंके की चोट पर ले रहे थे ।
खाद छोड़ने गये ट्रैक्टर ट्राली के चालक के साथ की मारपीट।
बरेली थाने में फरियादी परसराम पिता धनसिंह कहार ने थाना प्रभारी को बताया कि में मानक जैन बाड़ी का ट्रैक्टर चलाता हूँ दिनांक 15 दिसम्बर 2022 को बाड़ी से खाद भरकर मोतलसिर जा रहा था कि रात करीब 9 बजे गाँव के बाहर मोतलसिर का महेन्द्रानंद महाराज ने ट्रैक्टर रोक लिया और अड़ीबाजी कर पाँच सो रुपये की माँग की मना करने पर गंदी गंदी माँ बहन की गालियां देकर मेरी कालर पकड़कर नीचे उतारकर हाथ मुक्कों से मारापीटा और दो हजार की माँग करने लगा । पूरी बात सुनने के बाद थाना प्रभारी ने फरियादी का मेडीकल कराने के उपरांत भादवि की धारा 341, 294, 327व 323 में मुकदमा दर्ज किया।
अब सबाल उठता हैं कि क्षेत्र में खुलेआम दबंगों द्वारा अड़ीबाजी कर बसूली की जा रही हैं तो शासन प्रशासन कहाँ हैं।

Related Articles

Back to top button