क्राइम
50 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटके मिला : मर्ग कायम कर जांच शुरू
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । जिले के कटंगी थाना अंतर्गत बेलखाडू चौकी इलाके के बघोड़ी मे 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। राकेश बर्मन गनियारी निवासी ने सूचना दी कि उसके पिताजी विनोद बर्मन दिनांक 20-12-22 को सुबह 8 बजे जबलपुर जाने की कहकर गये थे फिर वापस नहीं आये, तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला आज सुबह प्रदुम्न बर्मन ने फोेन पर बताया कि तुम्हारे पापा बिनोद बर्मन रोड किनारे बबूल के पेड़ पर फासी लगाकर लटके हैं। उसने रवि बर्मन के साथ बघोड़ी में जाकर देखा उसके पिता विनोद बर्मन उम्र 50 वर्ष बबूल के पेड़ से फांसी पर मृत अवस्था में लटके दिखे। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।



