पर्यावरणमध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत झरोली में बन गए सामुहिक सोखता गड्ढा, ग्राम वासीई को मिली गन्दगी से निजात

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेन्दूखेड़ा मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत झरोली में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सोखता गड्ढा बनाये गए।जो कि ग्राम झरोली के सभी हैंड पम्पो, माध्यमिक शाला हैंड पम्प में बनाये गए इसमे नल के सामने दस बाई दस का एक गड्ढा खोदा जाता है और जूसमे बोल्डर छोटे बड़े डाले जाते हैं।
ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक ने बताया कि एक गड्ढे का बजट 29 हजार रुपए रहता। और इसमे लगभग 4हजार रुपये का मजदूरों को रोजगार प्रदान किया गया है।ग्राम झरोली में सभी लोग बीड़ी बनाते हैं और मजदूरी के भरोसे रहते थे मगर ग्राम पंचायत में अब रोहगार मिलने लगा है।जिससे लोगो की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगा है।bउपयंत्री सीताराम कोरी एवम स्वच्छ भारत मिशन के ब्लाक समन्वयक डर्मेन्द्र रजक ने बताया कि सरकार की योजना साफ सफाई तथा भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से यह सोखता गड्ढा हर पँचायत में सनचलित हो रही है।ओर यह कार्यक्रम उच्च अधिकारियों की सतत निगरानी में सम्पन्न किया जाता है।

Related Articles

Back to top button