मध्य प्रदेश

स्व अटल बिहारी बाजपेई की जन्म जयंती पर विधायक अजय विश्नोई ने किया कंबलो का वितरण

मंडल कार्यकर्ता की उपस्थिति में सुनी पीएम की “मन की बात”
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर, कटंगी। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व पंडित अटल बिहारी बाजपेई की जन्म जयंती पूरे देश में सेवा दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उसी कड़ी में रविवार को विधायक अजय विश्नोई ने कटंगी भाजपा मंडल के कार्यकर्ता की उपस्थित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनी और जरूरतमंद बुजुर्गों एवं महिलाओं को कंबलो का वितरण किया एवं विधान सभा क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ता को आह्वान किया की प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना महामारी को लेकर सभी देशवासियों से स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सभी जरुरी दिशा निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है। आप सभी आने अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करे। मौके पर कटंगी नगर परिषद के अध्यक्ष अमिताभ साहू, उपाध्यक्ष कमलेश ताम्रकार, जिला पंचायत के सदस्य सत्येंद्र सिंह राजपूत, मंडल प्रभारी मनोहर दुबे, नगर अध्यक्ष डॉ राजेश ठाकुर, स्वप्निल अग्रवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोटू यादव, भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button