राम परिसर में मना युवा नेता रौनक चौधरी का जन्मदिन भाजपाइयों ने मनाई खुशियां बांटी मिठाई
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । शहर के राजनीतिक मुख्य केंद्र श्रीराम परिसर में भी रविवार 25 दिसंबर को भाजपा के युवा नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ राम चौधरी के छोटे पुत्र रोनक चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया ।
भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा उनसे के केक कटवाया गया और आतिशबाजी करके खुशियां मनाई। युवा नेता रौनक चौधरी का फूल मालाओं से स्वागत करने का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा उनके पिता लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीरा चौधरी, उनके बड़े पुत्र पर्व चौधरी, राकेश तोमर, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, भूपेंद्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा, जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना सुनील, नगर पालिका अध्यक्ष जमुना सेन, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश किरार, दीपक पंड्या, मुकेश रघुवंशी, प्रदीप दीक्षित, वीर सिंह पटेल, भँवर लाल पटेल, चेन सिंह मीणा, जिपं सदस्य सोनू उषा मीणा, जिपं सदस्य राजेन्द्र यादव, प्रताप सिंह यादव, अशोक राठौर, सुनील शर्मा, राजेंद्र राज मीणा, आदित्य नेहा चावला, भगवानदास लोहट, विकास लोहट, गंगाराम चौकसे, डॉ मनमोहन चौकसे, जनपद सदस्य मनीष चौकसे, अलीम खान पार्ट्स, कुद्दुस खान, रघुवीर सिंह मीणा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप जलाए और उनका जन्म दिवस के रूप में मनाया गया । इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे क्या मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना परमपिता परमेश्वर से की। इस मौके पर उन्होंने सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री को महामारी अलर्ट रहने के निर्देश दिए । उन्होंने कोरोना के बारे में कोरोना इंजेक्शन डोज दवाओं के स्टॉक के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। सागर रोड स्थित श्रीराम परिसर में युवा नेता रौनक चौधरी भी अलग अंदाज में मनाया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि आगामी मिशन 2023 के विस चुनाव में उनकी दावेदारी उम्मीदवारी को लेकर भी राजनीति के मायने में अटकलें लगाई जाने लगी है। इस तरह रविवार को 25 दिसंबर को अटल जी के जन्मदिन के साथ-साथ बारला हाउस और श्रीराम परिसर के शक्ति परीक्षण को लेकर पार्टी के नेताओं संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने पाले में करने जोर आजमाइश चल रहा है।



