हर वोटर तक पहुंचेगी कांग्रेस, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की बैठकों का दौर जारी
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जबेरा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी के अनुसार हाथ से हाथ जोड़ो बूथ से बूथ मजबूत करो कांग्रेस हर वोटर तक पहुंचेगी। हर गांव- पोलिंग बूथ तक कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेगा। गांव-गांव पद यात्रा निकाली जाएगी और मतदाता तक सम्पर्क किया जाएगा।
यह बात नोहटा और जबेरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से बैठक के दौरान कही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में जन संवाद अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके तहत पद यात्रा गांव-गांव तक हर वोटर तक कांग्रेस पहुंचेगी। हर गांव में कांग्रेस का झंडा फहराया जाएगा। गांव में डोर- टू-डोर सम्पर्क किया जाएगा। कांग्रेस का संदेश मतदाताओं तक पहुंचाया जाएगा। केन्द्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मंडल प्रभारी कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



