जनभागीदारी समिति अध्यक्ष ने महाविद्यालय अग्निकांड का निरीक्षण के बाद आर्थिक गड़बड़ी दबाए जाने के लिए अग्निकांड करने का आरोप लगाते हुए , उच्च स्तरीय जांच की बात कही
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शा. पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय में एनएसएस कक्ष में हुए अग्निकांड का निरीक्षण करने के लिए महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राहुल पटेल कालेज पहुंचे और उन्होंने कक्ष का स्थल निरीक्षण किया । इसके अतिरिक्त विद्यालय के अन्य कार्यों को भी प्राचार्य से विचार-विमर्श किया।
गत दिनों शासकीय महाविद्यालय के एनएसएस कक्ष में अज्ञात तत्वों द्वारा अग्निकांड कर दिया गया था । जिसके पीछे करीब 15 लाख की आर्थिक अनियमितताओं को दबाए जाने का प्रयास बताया जा रहा है । प्राचार्य प्रो. कल्पना जाम्बुलकर द्वारा घटना की एफआईआर कराई गई है। अग्निकांड से उत्तर पुस्तिका उत्साहित कई उपयोगी सामग्री जलकर नष्ट हो गई।
जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राहुल पटेल ने अग्निकांड स्थल का निरीक्षण किए जाने के उपरांत बताया कि पुलिस को एफआईआर की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें उच्च स्तरीय जांच भी कराए जाने की पहल की जा रही है ।
इसके अतिरिक्त अध्यक्ष पटेल ने जनभागीदारी समिति के अन्य कार्यो की भी जानकारी ली और समिति के सदस्यों के चयन के लिए प्राचार्य से विचार-विमर्श भी किया । साथ ही जनभागीदारी समिति के करीब 22 लाख रुपए की राशि के गबन की चल रही जांच की जानकारी हासिल की ।
जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राहुल पटेल ने बताया कि उनका प्रयास महाविद्यालय में पिछले 7 वर्षों से अंग्रेजी के प्रोफ़ेसर के गायब होने से अंग्रेजी की पढ़ाई नहीं हो पा रही है क्योंकि शासन स्तर से उक्त पद भरा हुआ बताया जा रहा है जबकि 7 वर्षो से पदस्थ अंग्रेजी विषय की मैडम बिना बताए गायब है । उसका पद रिक्त घोषित कराकर अंग्रेजी विषय के प्रोफेसर की जल्दी व्यवस्था की जाएगी एवं अन्य विषय के प्रोफेसरों की व्यवस्था के साथ स्टूडेंट्स को अच्छी शिक्षा के साथ महाविद्यालय में अच्छा वातावरण भी देना रहेगा।
हाल ही में एनएसएस कक्ष में हुए अग्निकांड को लेकर वह गंभीर है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की भी बात करते हुए बताया कि कक्ष में बिजली कनेक्शन नहीं है । जिससे कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात होती लेकिन किसी न किसी शरारती तत्व ने आग लगाकर कक्ष में रखी लाखों रुपए कीमत की उपयोगी सामग्री एवं साक्ष्य नष्ट किए जाने का प्रयास किया है। जिसका जल्दी ही पता चल जाएगा ।



