धार्मिकमध्य प्रदेश

महादेव तो कालों के काल है : अभिमन्यु कृष्णा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । श्री शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस की कथा में भागवताचार्य अभिमन्यु कृष्णा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के ऊपर काम प्रभाव डालने लगा भगवान भोलेनाथ ने तीसरा नेत्र खोला और कामदेव को भस्म कर दिया। महादेव के सामने काम का भी बस नहीं चला काम के भी वाहन नहीं चले क्योंकि महादेव तो कालों के काल महाकाल हैं । देवों के देव महादेव प्रभु ने काम को भी परास्त कर दिया। माता पार्वती जी का प्राकृत उत्सव माता पार्वती जी की अखंड तपस्या के प्रभाव से भगवान भोलेनाथ की प्राप्ति हुई और भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ हिमांचल राजा मैना रानी बहुत प्रसन्न हुई हिमांचल राज्य के नर नारी भगवान शिव का दर्शन पाकर आनंदित हुए मां जगदंबा पार्वती जी को भगवान भोलेनाथ ने विवाह के माध्यम से अपनाया। जो महादेव की शरण में जाता है उसको सब लोक की प्राप्ति होती है।
कथा व्यास श्रद्धेय अभिमन्यु कृष्ण भागवतचार्य महाराज ने बताया कल की कथा के मध्य में देवी अन्नपूर्णा जी का आगमन हो रहा है उनके मुखारविंद से सत्संग का सभी नगरवासी आनंद प्राप्त करेंगे। कथा के मध्य में पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल के भाई रवेंद्र पटेल कथा में शामिल हुए और अभिमन्यु कृष्ण महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया उनके साथ हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संजय राय भी थे।

Related Articles

Back to top button