सुरक्षा मापदंडों को नजरअंदाज कर किया जा रहा है हाईवे फोरलेन सड़क चौड़ीकरण कार्य
ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही फिर उजागर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । लोक निर्माण विभाग रायसेन द्वारा हरियाणा के सड़क ठेकेदार जिंदल को फोरलेन हाईवे सड़क चौड़ीकरण का ठेका ₹320000000 की लालच में दिया गया है लेकिन बताया जा रहा है कि बना रहे मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा के मापदंडों को ताक पर रख कर किया जा रहा है इससे ठेकेदार जिंदल की मनमानी और लापरवाही के पार हो गई है । विभाग के अधिकारी जिनकी का फायदा उठाया जा रहा है मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा विभाग द्वारा तय की गई है लेकिन सड़क ठेकेदार द्वारा मनमानी लापरवाही उठाई जा रही है।
मजदूरों को न ग्लब्स मिले और न लांग बूट मास्क….
रायसेन शहर से बिजली हाईवे सड़क चौड़ीकरण साइट पर काम कर रहे मजदूरों के लिए ना तो गिलास हैंड ग्लव्स लॉन्ग बूट और मास्टर प्रदान किए गए हैं धूल की सफाई कर रहे मजदूरों को इन सब सुविधाओं से दो-चार होना पड़ रहा है लेकिन जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों और सड़क ठेकेदार इन तमाम सुरक्षा मापदंडों को नजरअंदाज कर ले रहे हैं मजदूरों कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कोई भी जिससे मजदूर और धूल से होने वाले वायु संक्रमण तक झेल रहे हैं।
इस संबंध में सरदार परमजीत सिंह साइड इंचार्च एसडीओ पीडब्ल्यूडी रायसेन का कहना है कि हम सड़क पर काम कर रहे मजदूरों के हित में ठेकेदार हरियाणा के जिंदल को शासन और विभाग के तय सुरक्षा मापदंडों का कड़ाई से पालन करने निर्देशित करेंगे। अगर फिर भी ठेकेदार नहीं माना तो नोटिस दिया जाएगा।




