देश विदेश

मां हीराबेन पंचतत्व मे विलीन, पीएम मोदी ने मां हीराबेन को मुखाग्नि दी

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरावेन पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। पीएम मोदी ने मां हीरावेन को मुखाग्नि दी। पीएम मोदी मां हीरावेन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
पीएम मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मां हीराबेन का गांधीनगर के सेक्टर 30 में अंतिम संस्कार हुआ।
मां हीराबेन के निधन की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए थे। पीएम मोदी ने मां हीराबेन के निधन की जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा था कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में हमेशा त्रिमूर्ति की अनुभूति की है। बता दें, पीएम मोदी की मां हीराबेन को खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है। पीएम मोदी की मां हीराबेन 2 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई थी। 100 साल की उम्र में हीराबेन ने सुबह 3.30 बजे अहमदाबाद के यूएन अस्पताल में अंतिम सांस थी। पीएम मोदी की मां के निधन की खबर मिलने के बाद देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर शोक जताया है।

Related Articles

Back to top button