क्राइममध्य प्रदेश
घने कोहरे की वजह से लोडिंग वाहन पलटा, बाल बाल बचे चालक
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । पाटन तहसील के अन्तर्गत आने वाले शहपुरा-पाटन मार्ग पर खमदेही के समीप घने कोहरे की वजह से सोमवार तड़के 4:00 बजे के आस पास लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी जीए 3558 जो नरसिंहपुर से गुड लोड करके पाटन की ओर आ रहा था घने कोहरे की वजह से मिनी ट्रक चालक सड़क किनारे पड़े मुरूम के ढेर से टकराकर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, गनीमत रही हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें आई कोई जान माल की हानि नहीं हुई। जिस स्थान पर लोडिंग वाहन पलटा उस स्थान से महज 100 मीटर की दूरी पर घर बने थे गनीमत यह रही कि वाहन पलटकर एक स्थान पर ही रुक गया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।



