मध्य प्रदेशहेल्थ

गुरुद्वारे में रक्तदान शिविर में महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा, 203 यूनिट किया गया रक्तदान 

रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । सिहोरा नगर में श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर रविवार को सुबह रक्तदान शिविर में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला । रक्तदान शिविर में जहा युवाओं ने रक्तदान किया वही महिलाओं ने भी भरपूर्व सहयोग के साथ रक्तदान किया । इस रक्तदान शिविर में उपस्थिति लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलें रक्तदान शिविर में अधिक मात्रा में गुरूद्वारा साहिब में 203 यूनिट रक्तदान के साथ संपन्न हुआ ।
रक्तदान शिविर में उपस्थिति शासकीय सिविल अस्पताल के डॉ. राघवेंंन्द त्रिपाठी, आशीष सरदार, बहोरीबन्द विधायक प्रणय गुड्डू पान्डे सहित गुरुद्रारे के कार्यकर्ताओं की उपस्थित में किया गया । 

Related Articles

Back to top button