धार्मिकमध्य प्रदेश

राजतिलक पर बैंडबाजों के साथ निकाली शोभायात्रा, रामजी की निकली सवारी जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसा कर किया स्वागत,

आकर्षण का केंद्र रहा दुलदुल घोड़ी और नृत्यांगनाओं का नाच
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन शहर में चल रही 24 दिनी श्री रामलीला महोत्सव के समापन पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को राजतिलक किया गया । अयोध्या नगरी में खुशियां मनाई गई । दीप जलाए और मिठाईयां बांटकर किया स्वागत। राज तिलक के पावन अवसर पर रविवार को दोपहर ढोलनगाड़ों बैंडबाजों के बीच शोभा यात्रा निकाली गई । राज सिंहासन पर भगवान श्री रामचंद्र, सीता माता, लखनलाल, भरत और शत्रुघ्न हनुमान जी, राजगुरु वशिष्ठ महर्षि विश्वामित्र विराजमान थे । आगे आगे दुलदुल घोड़ी और नृत्यांगनाओं का जोरदार नाच आकर्षण का केंद्र । यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से होती हुई आशा मेडिकल स्टोर रामलीला मेला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी और संजीव शर्मा के निवास पर पहुंची। यहां पर स्वल्पाहार के साथ समापन किया गया ।शोभायात्रा का जगह-जगह आरती उतारकर और फूल वर्षा कर स्वागत किया गया ।नागरिकों व्यापारियों में स्वागत के लिए होड़ मची रही । शोभायात्रा में समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, पुष्पाल सिंह राठौर, राजू राठौर, मुन्नालाल दाऊ विश्वकर्मा, बद्रीप्रसाद पाराशर, जगदीश मांझी, राहुल परमार, शिवराज सिंह कुशवाह, हल्ला महाराज, अनिल चौरसिया, मनोज यादव, पंडित संतोष शुक्ला, मनोज शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा अभिषेक शुक्ला विशेष रूप से शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button