मध्य प्रदेश

तीन दिवसीय पशु पोषण प्रशिक्षण का हुआ समापन दिए गए प्रमाण पत्र

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आजीविका मिशन एवं एनआरएलएम विभाग द्वारा पशु पोषण एवं रोग रोकथाम को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर सुभाष रजक के द्वारा दीदियों को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि पशुपालकों के लिए पशुओं का बेहतर स्वास्थ्य ही जमा पूंजी होती है। अगर पशु स्वस्थ रहेगा तो अच्छा दुग्ध उत्पादन होगा। लेकिन कभी-कभी पशुपालकों की लापरवाही या मौसम में होने वाले बदलावों के कारण पशुओं का स्वास्थ्य खराब होने लगता है। पशुओं में कई प्रकार के संक्रामक रोग पनपने लगते हैं। हालांकि इनमें से कुछ रोगों का उपचार अच्छे पोषण से और देशी दवाओं से हो जाता है। लेकिन कुछ संक्रामक रोगों का इलाज बेहद कठिन और मंहगा होता है। इसलिए जरूरी है कि रोग या संक्रमण के पनपने से पहले ही रोकथाम के उपाय कर ली जाए। देशी दवाओं से किस प्रकार पशुओं के रोगों को दूर किया जा सकता है इसके बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण का समापन जनपद पंचायत के सभाकक्ष में किया गया जहां पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र ठाकुर, ब्लॉक प्रबंधक सुधीर सोनी द्वारा प्रशिक्षण पाने वाली दीदियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
प्रशिक्षण पाने वाली दीदियां अपने अपने ग्राम में पशुओं के पोषण के बारे में लोगों को जागृत करेंगी और होने वाली बीमारियों का इलाज देशी तरीके से किस तरह से किया जा सकता है उसके बारे में जन जागरण कर गंभीर मर्ज से ग्रस्त पशुओं को शीघ्र टीकाकरण कराने के बारे में भी जानकारी देने का काम उनके द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button