क्राइम

बाइक सवार पति पत्नी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घटनास्थल मौत

रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । गुरुवार को दोपहर लगभग 2.50 बजे स्टेट हाईवे 44 उदयपुरा गाडरवारा रोड पर मोटर साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे बाइक पति पत्नी की मौके पर मौत हो गई। उदयपुरा पुलिस मौके पर पहुची, बोरास टोल के पास की घटना
सूचना पर उदयपुरा पुलिस ने मौके स्थल से शवो को सिविल हॉस्पिटल भिजवाया। मृतकों की सूरज पारदी, व्रतो पारदी पति सूरज पारदी निवासी बम्होरी बासौदा थाना उदयपुरा के रूप में पहचान हुई है। पति पत्नी बोरास की ओर से उदयपुरा आ रहे थे।
ज्ञातव्य है की 01 जनवरी 2023 से अभी इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है जिनसे 4 की जीवन लीलाये समाप्त हो गई और कई अपंग होकर इलाज करा रहे है। प्रशासन बेलगाम डंपरो की स्पीड पर ब्रेक नही लगा पा रहा है।
उदयपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
कातिल डम्फर की नही रुक पा रहे पहिए
प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है। धड़ल्ले से खनिज का अवैध कारोबार जारी है। ठीक अधिकारियों की आंखों के सामने से प्रतिदिन दर्जनों ओवरलोड डंपर अवैध रेत ओर मुरम लेकर परिवहन कर निकल रहे, लेकि न इन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। नर्मदा नदी के बोरास एवं उदयपुरा घाट से नर्मदा रेत भरकर ओवरलोड डंपरों के परिवहन की भरमार बदस्तूर जारी है, जिनमें अधिकांश बिना रॉयल्टी और ओवरलोडिंग के होते हैं।ऐसा लगता है की जिस तरह से डम्फर बे लगाम दौड़ रहे है जैसे डम्फर मालिकों की जेब मे प्रशासन हो या डम्फर मालिक प्रशासन की जेब गरम कर रहा हो ।

Related Articles

Back to top button