पुलिस ने 3000 का इनामी स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार तेजगढ़ थाना की इमलिया चौकी की कार्यवाही
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेजगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के थाना तेजगढ़ की चौकी अंतर्गत इमलिया के अपराध क्रमांक 136/03 धारा 379 भादवि एवं अपराध क्र,11/04 धारा 13 जुआ एक्ट में माननीय न्यायालय दमोह से आरोपी हल्केदा उर्फ रुप सिंह पिता शालिगराम लोधी निवासी चौकी इमलिया थाना तेजगढ़ के स्थाई वारंट 19 वर्ष पहले जारी किए गए थे। 19 बर्ष से फरार होने के कारण पुलिस अधीक्षक के द्वारा फरार आरोपी पर 3000 हजार रुपये का इनाम उद्घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक के द्वारा फरार इनामी आरोपी की गिरफ्तारी हेतू निर्देशन किया गया। निर्देशन के पालन में लगातार आरोपी की तलाश की जो हल्के दा उर्फ रूप सिंह पिता शालिगराम निवासी चौकी इमलिया थाना तेजगढ़ जो 19 वर्ष से जबलपुर में फरार होकर रिक्शा चलाने का काम करता था। जो आरोपी दिनांक 19 जनवरी 2023 को अपने रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने इमलिया आया था। जो मुखबिर की सूचना पर चौकी इमलिया प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक आनन्द कुमार ने स्टाफ के सहयोग 19 वर्ष फरार व्यक्ति गिरफ्तार किया है।



