अवैध पैकारी से मुनाफे की चाहत में गांव-गांव में खुले मयखाने, नशे की गिरफ्त मे भविष्य बदलने वाली युवा पीढ़ी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ढीमरखेड़ा थाना एवं पुलिस चौकी सिलौड़ी प्रभारी की मिलीभगत से शराब ठेकेदार के हौसले बुलंद हैं जिसके द्वारा नियमों को ताक में रखकर शराब बेची जा रही है यहां तक कि कागज के टुकड़ों के आगे पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस कदर गिर चुके की जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पुलिस थाने से कुछ दूरी पर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान से अवैध शराब माफियाओं को नियम विरुद्ध थोक में शराब दी जा रही हैं और तो और गुप्त सूत्रों से जानकारी लगी हैं कि शराब दुकान के आसपास ही ठेकेदार के गुर्गे द्वारा बैठाकर शराब पिलाई जा रही है जो कि नियम विरुद्ध है तथा इस प्रकार के नजारे से पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी रूबरू होते रहते हैं जिसके बाद भी किसी प्रकार से कोई कार्यवाही करना उचित नहीं समझते हैं। जिसके चलते रामपुर, खमतरा, सिलौड़ी क्षेत्र में शराब ठेकेदार की माफियागिरी चल रही है उससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शराब ठेकेदार के हाथों पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी ईमानदारी गिरवी रख दी है विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि किसी ईमानदार अधिकारी के द्वारा जांच की जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। शासन द्वारा ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाने के लिए पगार दी जाती है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी जिनका कर्तव्य है कि अवैध शराब खोरी पर लगाम लगाएं लेकिन यहां पर तो उनके द्वारा ठेकेदार और अवैध शराब माफियाओं का चंद कागज के टुकड़ों के खातिर सहयोग किया जा रहा है यदि देखा जाए तो इस तरह के कारण कई घर बर्बाद हो चुके हैं और कई नौजवान असमय मौत के मुंह में भी समा गए हैं। आज आप अपनी ईमानदारी गिरवी रखकर जिस तरह से अवैध रूप से शराब बिकवाने में शराब ठेकेदार के सहयोगी बने हुए हैं जिसका प्रतिफल भी आपको कहीं ना कहीं चुकाना पड़ सकता है। ठेकेदार द्वारा दिए जाने वाले चंद कागज के टुकड़ों के वजह से आप सिर्फ अपना मन मीठा कर सकते हैं लेकिन इस शराब के कारण जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उसके बराबर के हिस्सेदार साहब आप भी हैं किसी दिन इसकी कीमत तो आपको भी चुकानी पड़ सकती है सूत्रों ने बताया कि जो भी हो लेकिन यहां पर पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत की वजह से खुलेआम अवैध रूप से अवैध शराब माफियाओं द्वारा शराब विक्रय की जा रही है और ऐसे अवैध शराब माफियाओं की दुकानों तक शराब ठेकेदार के आपराधिक प्रवृत्ति के लोग अपने साधनों से पुलिस विभाग के जिम्मेदारों की आंखों के सामने से होकर शराब भिजवा रहे हैं, लेकिन लक्ष्मी यंत्रों के कारण सब चुप हैं।



