क्राइम

करोंद क्षेत्र में भू माफिया का आतंक, 420 का मामला थाने में दर्ज

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
भोपाल । हनीफ टोपी नाम का सदस्य, जनता नगर में फर्जी तरीके से प्लाटो पर कब्जा कर अड़ी बाजी करता है जिसने फर्जी कागज दिखा कर फरयादी रहीम अली सहारा के प्लॉट पर कब्जा करने पहुंचा हनीफ टोपी निशातपुरा थाने में धारा 420 भादवि का मामला दर्ज।
जानकारी के मुताबिक रहीम अली (सहारा ) ने प्रमोद कुमार जैन से एक प्लाट खरीदा जिसका नंबर 313 है जो की जनता नगर मे स्थित है जिसकी राजिष्ट्री नामांतरण डायबर्सन एनओसी नगर निगम टैक्स की रसीद आदि सारे कागज रहीम अली (सहारा) के पास उपलब्ध है रहीम अली ( सहारा) ने बताया की जनता नगर कालोनाइजर प्रमोद कुमार जैन से रजिस्ट्री करवाई है जनता नगर के सारे प्लॉट कालो नाइजर प्रमोद कुमार जैन ने ही बेचे हैं।
रहीम अली सहारा जब अपने प्लॉट पर कार्य कराने गए तब हनीफ खा उर्फ हनीफ टोपी द्वारा अड़ी बाजी गाली गिलोच करते हुए कहने लगा कि प्लाट उसका है फरयादि रहीम अली सहारा ने थाने में समस्त कागजात सहित आवेदन निशातपुरा थाने मे देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
टीआई रूपेश दुबे ने रहीम अली सहारा के द्वारा प्रस्तुत कागजात की जांच करने के बाद हनीफ टोपी पर 420 जालसाजी धोखा धडी का केस दर्ज कर जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button