मध्य प्रदेश
पंचकुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्री रामचरितमानस कथा समापन
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
सांईखेड़ा । पंच कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं संगीतमय श्री रामचरितमानस कथा का आयोजन ग्राम महेश्वर तहसील साईंखेड़ा में 11 फरवरी से 17 फरवरी तक किया गया है । जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आचार्य श्री रसराज मृदुल जी महाराज के मुखारविंद से कथा का श्रवण पान किया एवं आचार्य जी से आशीर्वाद लिया इस धार्मिक आयोजन में नगर साईंखेड़ा, गाडरवारा से अनेक श्रद्धालु जन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे एवं सभी ने कथा एवं यज्ञ के दर्शन कर धर्म लाभ लिया।



