भाजपा की विकास यात्रा नहीं निकास यात्रा है : रतनचंद जैन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। भारतीय जनता पार्टी की तथाकथित विकास यात्रा को वकवास यात्रा बताते जिला कांग्रेस कार्यालय में ग्रामीण शहर कांग्रेस द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन कि गया। जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा भारतीय जनता पार्टी 195 महीने का हिसाब नहीं बताना चाहता और कमलनाथ के 15 महीने की सरकार का हिसाब मॉंग रही है जो हास्यप्रद है जिले के कार्यालयों की स्थिति ऐसी है कि अधिकारी कर्मचारी भी अपनी सीटो पर नहीं मिलती जनता चक्कर मार मार कर परेशान है। जिला शहर अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि पिछले अठारह सालों से दमोह क कायाकल्प ही नहीं हुआ कीर्ति स्तंभ से जबलपुर नाका की माडल सड़क इनके वादो की तरह हवा हो गई। मानक पटेल, सतीश जैन, रजनी ठाकुर, प्रदीप पटेल, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, पवन गुप्ता, केके अग्रवाल, आशीष पटेल, प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने भी पत्रकारों के सवालो का जवाब देते हुए कहा कि सिवाय झूठी घोषणायें पंचायतों वार्डो में आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता शिक्षको एवं अन्य का उपयोग करके जनता एकत्रित कर कही अश्लील नृत्य करवाकर भीड़ जुटाकर वाहवाही लूट रही है और कहीं कही तो जब विकास यात्रा पहुंचती जनता के बिजली पानी आवास के मुद्दो पर भाजपाई भाग खड़े होते है। कमलनाथ सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनायें बंद कर दी गई। पत्रकारवार्ता में पीएन डिम्हा, अनिल जैन, रफीक खान, शैलेन्द्र ठाकुर, कैलाश राय सहित अनेक कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।



