मध्य प्रदेश
87 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती : झांकियां एवं भगवान शिव बारात निकाली गई
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । प्रजापिता ब्रह्माकुमारीय ईश्वरीय विश्वविद्यालय साईंखेड़ा में विगत दिवस महाशिवरात्रि के उपलक्ष में 87 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम आरसी मैरिज गार्डन के सामने से एक विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां एवं भगवान शिव बारात निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस विद्यालय आई जहां पर नरसिंहपुर से आई दीदी ने मुरली के माध्यम से लोगों को शिवरात्रि क्यों मनाते हैं शिव और शंकर के बारे में संक्षिप्त में बताया एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया तदुपरांत ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया जिसमें कई भैया बहनों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।



