मध्य प्रदेशहेल्थ

अस्पताल में नहीं है कोई भी दंत चिकित्सक बेगमगंज

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कहावत है कि दांत थे तो चने नहीं थे और जब चने मिले तो दांत नहीं है ऐसी ही स्थिति स्वास्थ्य मंत्री के जिले और ग्रह तहसील सिविल अस्पताल बेगमगंज की है जहां दंत चिकित्सक का पद रिक्त है पूर्व में यहां एक डॉक्टर को पदस्थ किया गया था लेकिन उनका स्थानांतरण मंडीदीप कर दिया गया यहां पर दंत चिकित्सक के लिए चेयर वगैरह सारी चीजें उपलब्ध होने के बावजूद किसी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई है। जबकि जिला मुख्यालय के अस्पताल में एक चेयर पर 7 डॉक्टर पदस्थ हैं जो बारी-बारी से बैठते हैं। जिले की सबसे बड़ी तहसील बेगमगंज सिविल अस्पताल में एक भी दंत चिकित्सक नहीं होने का दंश क्षेत्र के लोग झेल रहे हैं और वे अपना उपचार कराने के लिए जिला मुख्यालय या फिर सागर जाते हैं। नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी से जिला मुख्यालय पर एक्स्ट्रा दंत चिकित्सकों में से किसी एक की नियुक्ति सिविल अस्पताल बेगमगंज में करने की मांग की है। ताकि क्षेत्र के लोगों को दंत चिकित्सा का लाभ मिल सके।
दंत चिकित्सक की मांग करने वालों में प्रमुख रूप से अधिवक्ता गणों में चांद मियां, आईएस बुंदेला, मूरत सिंह ठाकुर, ओपी त्रिवेदी, सईद कमर खान, पंडित डीपी चौबे, अरविंद श्रीवास्तव, गुफरान अली, आमोद शर्मा, विनय ठाकुर, प्रभु नेमा, हेमराज राठौर, राजेश यादव, विनय खरे, संजीव सोनी, महेश नेमा, समाजसेवी शिवनारायण नीखरा, विद्यानंद शर्मा, मंशाराम पंथी, राजेश जैन इन्दोरी, सैयद आबिद हुसैन, प्रदीप सोनी शून्य, मुन्ना अली दाना, नासिर नवाब, शकील खान ठेकेदार, मुजाहिद अहमद, राशिद मंसूरी पवन दुबे, विनोद शर्मा, सुनील शर्मा, सचिन तोमर, शादाब मंसूरी, शाहरुख मंसूरी, ताहिर सौदागर, कमलेश विश्वकर्मा, अबरार मंसूरी आदि शामिल है।

Related Articles

Back to top button