आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने निकाली रैली :11 सूत्रीय मांगों को लेकर की नारेबाजी
कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला रायसेन द्वारा अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शहर के आदर्श कन्या स्कूल परिसर में पहले जमकर नारेबाजी की । इसके बाद रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अपनी मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद खान को ज्ञापन सौंपा।
संघ के जिला अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह राजपूत प्रांतीय उपाध्यक्ष सीताराम रैकवार आजाद अध्यापक संघ के संभागीय उपाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाल की जाए। वहीं लगातार हमारे द्वारा 4 सालों से ज्ञापन के माध्यम से जो हमारे शिक्षक हैं ।जिनका रिटायरमेंट हो चुके हैं ।उनको मात्र 600 और 700 पेंशन दी जा रही है ।इतने कम पैसों में कैसे घर खर्च चल पाएगा और भी मांगों को लेकर लगातार हमारे द्वारा प्रदर्शन किया जाता रहा है।
यह है प्रमुख मांग है….
- अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी पुराने शिक्षक संवर्ग की भांति अंशदायी पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू की जाये।
- 12 और 24 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत अध्यापक शिक्षक संवर्ग की लंबित क्रमोन्न्ति या समयमान वेतनमान के आदेश जारी किये जाये।
- अध्यापक शिक्षक संवर्ग की आपसी वरिष्ठता सूची का अंतिम प्रकाशन कर उच्च पदो के लिए पात्र अध्यापक शिक्षक संवर्ग की पदोन्नित की जाए ।
- विगत वर्षो में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक संवर्ग में और विगत वर्षो में दिवंगत अध्यापक शिक्षक के आश्रित परिवारो के सदस्यों को अन्य शासकीय कर्मचारियो की भांति ग्रेच्यूटि का लाभ दिया जाये।
- अतिशेष अध्यापक शिक्षक संवर्ग की रिक्त पदो पर स्वेच्छिक आधार पर पदस्थापना की जाए ।
- विगत वर्षो में दिवंगत अध्यापक शिक्षक संवर्ग के आश्रित परिवारो के सदस्यों के लंबित अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किये जावे।
- माह सितम्बर 2022 में अपने अध्यापक शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगो और समस्याओ के निराकरण के लिए की गई हड़ताल के दौरान निलंबन के बाद वहाल हुए शिक्षको की असंचयी प्रवाभ से रोकी गई वेतन वृद्धि बहाल की जावे एवं हड़ताल अवधि का रुका हुआ वेतन का भुगतान किया जावे।
- 2006 और उसके बाद नियुक्त अध्यापक शिक्षक संवर्ग के छटवें वेतनमान के निर्धारण हुई वेतन विसंगति में सुधार किया जावे।
- अध्यापक शिक्षक संवर्ग के कोई भी विभागीय प्रशिक्षण सिर्फ कार्य दिवसो में ही रखे जाये।
- शेष अध्यापक संवर्ग को नवीन शिक्षक संवर्ग में शामिल करने के आदेश जारी किए जावे
- नव नियुक्त शिक्षको को 100 प्रतिशत मासिक वेतन भुगतान किया जावे।


