युवक ने घर में लगाई फांसी, घर वालो ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे पर झूल रहा था
रायसेन । बुधवार को रायसेन शहर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी तब लगी, जब उसके बड़े भाई ने उसको फोन किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसके भाई द्वारा घर के अन्य सदस्यों को फोन लगाया तो देखा युवक ने जिस कमरे में फांसी लगाई थी। उसका गेट अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो युवक अंदर फांसी पर झूल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड क्रमांक 15 अर्जुन नगर निवासी चंदन उर्फ गुलशन भदोरिया पिता रूपसिंह भदोरिया उम्र 30 वर्ष ने बुधवार की दोपहर 1 बजे अपने घर में ही रस्सी से फंदा बनाकर उस पर झूल गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बड़े भाई ने कई बार किया कॉल, नहीं किया रिसीव
मृतक युवक के दो बड़े भाई हैं, चंदन सबसे छोटा था जो रायसेन में ही एक प्राइवेट बैंक में जॉब करता था। बुधवार की दोपहर 1 बजे मृतक चंदन ने अपने कमरे के दरवाजे की अंदर से कुंडी लगाई और फांसी पर झूल गया उसके भाई सज्जन भदोरिया ने उसको कई बार फोन किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसने घर के अन्य सदस्यों को फोन लगाया।
तब घर के सदस्यों ने उसके कमरे का गेट अंदर से लगा हुआ देखा। उन्हें कुछ शंका हुई। उसके बाद उन्होंने गेट का दरवाजा तोड़ दिया तो देखा अंदर चंदन फांसी पर झूल रहा था। यह देख वह हक्का बक्का रह गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है युवक कुछ दिनों से परेशान था इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है, थाना कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।



