फिर बालिका वधू बनने से बची.. विशेष किशोर पुलिस इकाई व चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने रुकवाया बाल विवाह…
लड़की के परिजन ने दी थी बाल विवाह की सूचना
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । जैसीनगर थाना क्षेत्र के गेहलपुर पिपरिया गांव में बाल विवाह होने की सूचना 181 के माध्यम से विशेष किशोर व चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को मिली जिसके बाद तुरंत ही सागर से विशेष किशोर इकाई व चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम जैसीनगर थाने पहुंची और वहां से पुलिस बल के साथ गेहलपुर पिपरिया गांव पहुंची, जहां शादी की तैयारियां हो रही थी, बारात आने वाली थी, टीम प्रभारी ज्योति तिवारी ने परिजनों से लड़की के दस्तावेज मांगे तो पहले तो परिजन आनाकानी करने लगे सख़्ती के बाद परिजनों ने लड़की की मार्कशीट दिखाई जिसमें लड़की की उम्र महज साढ़े 15 साल पाई गई टीम द्वारा परिजनों को समझाइश दी कम उम्र में विवाह करने से लड़की की जान को खतरा हो सकता है और यह कानूनी अपराध है जिसके बाद परिजन माने और परिजनों के कथन व पंचनामा बनवाया व शादी रोकी गई।
विशेष किशोर इकाई ज्योति तिवारी ने बताया कि लड़की के परिजन के द्वारा ही 181 पर विवाह होने की सूचना दी गई थी मौक़े पर जाकर देखा तो शादी की तैयारियां हो चुकी थी बारात आने वाले ही थी। जिसमें लड़के की उम्र तो 21 साल थी लेकिन लड़की की उम्र साडे 15 साल पाई गई इस वजह से परिजनों को समझाइश दी गई तो परिजनों ने कहा कि शादी हो जाने दो आज का समय कैसा चल रहा है, लड़कियां भाग रही है, कई जगह से प्रेशर भी आया की शादी हो जाने दो गरीब घर की लड़की है लेकिन जब समझाया गया कि यह कानूनी अपराध है सभी पर मुकदमा दर्ज हो जाएगा तब जाकर लोग माने।
टीम में विशेष किशोर पुलिस इकाई से ज्योति तिवारी चाइल्ड हेल्पलाइन से वर्षा ठाकुर, योगेश राठौर, आरक्षक देवेंद्र करोसिया, प्रधान आरक्षक संदीप तिवारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता गौर शामिल रहे।



