मध्य प्रदेश

एकल अभियान विक्रमगढ वार्षिक उत्सव हुआ सम्पन्न

गैरतगंज । एकल अभियान अंचल बरेली केन्द्र सिलवानी अंतर्गत गैरतगंज के ग्राम देवनगर में विक्रमगढ वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ।
एकल अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे वनबासी ग्रामो में चल रहे एकल विद्यालय अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में सनातन संस्कृति व धर्मांतरण से सभी को बचाने का प्रयास कर रहा है। पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से अनोपचारिक शिक्षा पद्धति वनवासी बच्चों को देश प्रेम उनमें उत्साह वर्धन करना, ग्रामीण को नशा से रोक कर नशामुक्ति की ओर इस प्रकार के कार्य एकल विद्यालय का कर रहा है। ग्रामीण बच्चों के माध्यम से स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का का आयोजन भी किया गया । इस प्रकार ध्येय लेकर काम किया जा रहा है। हम सब भारत मां की संतान बार्षिक उत्सव में समस्त लक्ष्य लिए गए । बार्षिक उत्सव में अंचल के अध्यक्ष मुकेश राय, मुख्य अतिथि कनछेदीलाल साहू, मुख्य वक्ता महेश नामदेव, कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम जी चन्दवशी, विशिष्ट अतिथि पं रामाधार जी व्यास, अंचल उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता, अंचल सचिव नीरज जोशी, कार्यक्रम की पूरी वागडोर संभाले नरेश वाल्यान, सेवानिवृत कार्यकर्ता सुमित्रा जी, केन्द्रीय एकल सुर-ताल राजकुमार जी, भाग आरोग्य योजना प्रमुख नारायण सिंह जी ,भाग प्राथमिक प्रशिक्षण प्रमुख रामबिलाश उईके, अंचल अभियान प्रमुख महेन्द्र कुमार, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख रघुवीर, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे। अंचल कार्यलय प्रमुख के तत्वावधान में बार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। सभी वक्ताओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया

Related Articles

Back to top button