मध्य प्रदेश

लाडली बहना योजना के शुभारंभ पर लाइव प्रसारण देखा गया

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के जन्म दिवस के उपलक्ष एवं लाडली बहना योजना के शुभारंभ पर लाइव वेबकास्ट कार्यक्रम नगर परिषद साईंखेड़ा कार्यालय में देखा गया।
जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता भगत दास महंत, सुरेंद्र बोहरे, कीरतसिंह पटेल मंडल अध्यक्ष, जितेंद्र पटेल नगर परिषद उपाध्यक्ष, पार्षदगण रामसुंदर महंत, मानसिंह मिर्धा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र शर्मा एवं स्वप्निल सोनी जिला सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा नरसिंहपुर, पत्रकार बंधु कमलेश अवधिया, दीपक अग्रवाल, शिवम कुशवाहा, स्वप्निल राय, हरिगोपाल श्रीवास्तव अन्य साथी, जनसेवामित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button