MP सरकार की अर्थी का निकाला जुलूस, लक्ष्य समिति का विरोध प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला
जिला न बनाए जाने से भड़का अधिक आक्रोश
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मऊगंज को 53 वा मध्य प्रदेश का जिला घोषित करने के साथ ही सिहोरा में आक्रोश भड़क उठा । आक्रोशित होकर लोगों ने मध्य प्रदेश सरकार की अर्थी निकालकर पूरे नगर में घुमाया और अंत में चौराहे पर उसे आग के हवाले कर दिया ।आक्रोशित लोगों ने मध्य प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और कहा कि अगर सिहोरा को जिला का दरजा नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
लोकतांत्रिक तरीके से चल रहा नियमित धरना- सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति द्वारा पिछले डेढ़ वर्षो से लगा तार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है । लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने अपने धरने की 74 वे रविवार को मध्य प्रदेश सरकार के विरुद्ध पहली बार जबरदस्त आक्रोश वयक्त किया । लक्ष्य समिति ने मऊगंज को जिला बनाने का जहां स्वागत किया वहीं मध्य प्रदेश सरकार से पूछा कि 1 अक्टूबर 2003 को मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने सिहोरा जिला की मंजूरी मिल जाने के बाद भी 20 वर्ष गुजर गये । पर सिहोरा जिला आज तक अस्तित्व में क्यों नहीं आया।
उमा भारती किस पार्टी की है- लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित करते हुए पूछा कि उमा भारती किस पार्टी की है उमा भारती द्वारा 5 जून 2004 को सिहोरा आकर सिहोरा जिला की घोषणा की गई थी । परंतु उनके बाद बने बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान ने उमा भारतीय के कहे गए कथनों को आज तक पूरा क्यों नहीं किया है । सिहोरा वासी जानना चाहती हैं की उमा भारतीय किस पार्टी की है और क्या भारतीय जनता पार्टी व्यक्तिवादी पार्टी है जो उमा भरतीय ने कहा वो किसी और पार्टी की है और जो शिवराज सिंह चौहान कर रहे हो वो किसी और पार्टी से हैं ।
9 को होगा जंगी प्रदर्शन :- लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने मध्यप्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के बाद एक आम सभा का आयोजन भी सिहोरा बस स्टैंड में किया जायेगा ।आम सभा में उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि सिहोरा की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डेढ़ वर्ष का पर्याप्त समय विचार के लिए देने के बाद भी मध्यप्रदेश सरकार का नकारात्मक रवैया बना हुआ है और स्थानीय भाजपा प्रतिनिधि जिला मुद्दे पर दूरी बनाए हुए हैं। अब समय आ गया है कि सरकार से आर-पार की लड़ाई का शंखनाद होगा। समिति ने चेतावनी दी कि 9 अप्रैल को सिहोरा मझौली ढीमरखेड़ा और बहोरीबंद के हजारों नगर वासियों के द्वारा सिहोरा में एक जंगी प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी मध्यप्रदेश सरकार की होगी।
सिहोरा भाजपा स्पष्ट करें अपना अभिमत- लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने सिहोरा के विधायक और स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधियों को भी आड़े हाथों लिया और पूछा कि क्या वे सिहोरा जिला के पक्ष में है या नहीं । उन्होंने मांग रखी हैं कि सिहोरा भारतीय जनता पार्टी इस बात को स्पष्ट करें वह जिला के पक्ष में है अथवा नहीं।
आज के धरना प्रदर्शन में लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के कृष्ण कुमार क़ुररिया, रामजी शुक्ला, नत्थू पटेल, गौरी राजे, राम लाल यादव, विकास दुबे मानस तिवारी, अमित बख्शी, अनिल जैन, सुशील जैन, अखिलेश पटेल, प्रकाश मिश्रा, राजेंद्र गर्ग, अनिल क़ुररिया, सुरेंद्र चौहान, पन्नालाल, अजय विश्वकर्मा, मुकेश दीक्षित, संजय भावसार, सहित सिहोरा वासी इस दौरान मौजूद रहे।



