मध्य प्रदेश

किराने की होलसेल दुकान में लगी आग, क़रीब 10 लाख रूपये का सामान जला

रायसेन । सांची थाने के मड़वाई गांव में रविवार की रात्रि में किराने की होलसेल दुकान में आग लगने से क़रीब 10 लाख रूपये का सामान जलने का अनुमान है।
किराने की दुकान में भीषण आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान में आग लगने से क़रीब 10 लाख रूपये का सामान जला। आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात। आग लगने की खबर से गांव में मची अफरा-तफरी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना। साँची थाने की पुलिस मौके पर पहुँचीं। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड और लॉगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बेक़ाबू आग पर पाया काबू। सांची थाने के मड़वाई गांव में बीती देर 3 बजे की पूरी घटना।

Related Articles

Back to top button