मध्य प्रदेश

प्रभारी सीएमओ के भरोसे चल रही नगर परिषद मझौली

कर्मचारियों को नहीं है किसी का डर भय 11 बजे के बाद आना होता है कार्यालय में
सत्ता पक्ष के विधायक होने के बावजूद भी नगर परिषद मझौली में नहीं हो पा रही अधिकारी की पदस्थापना

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । जबलपुर जिला के पाटन विधानसभा में नगर परिषद मझौली विगत 1 वर्ष से अधिकारी के बिना चल रही है अभी तक 1 वर्ष से पूर्व सीएमओ मौसम पालेवॉर अपना प्रभार नहीं ले पा रहे छुट्टियों में चल रहे जिसके कारण कटंगी नगर परिषद के सीएमओ प्रफुल्ल गठरे द्वारा प्रभारी के रूप में पद संभाला जा रहा है जो कि कभी कभार आते हैं और फाइलों में हस्ताक्षर कर चले जाते हैं। जिससे कर्मचारी भी नगर परिषद में समय से उपस्थित नहीं रहते है। नगर मझौली की जनता जब आती है तो उनको उपस्थित नहीं मिलते प्रभारी अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न प्रकार की योजनाये जो मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही उनकी जानकारी आम नागरिक तक नहीं पहुंचाई जा रही है। और नगर परिषद मझौली में पूर्व में पड़े विकास कार्य पर भी रोक लगी हुई है आधे अधूरे काम पड़े हुए हैं और वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से हितग्राहियों के अभी तक दूसरी और तीसरी किस्त तक नहीं पहुंची 5 साल हो गए हितग्राही दर-दर भटक रहे हैं उनको आश्वासन दिया जाता है कि नगर परिषद में भी पैसा नहीं आ रहा जबकि मध्यप्रदेश शासन द्वारा भरपूर पैसा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आ रहा है इसका मुख्य कारण है प्रशासन के अधिकारी का मझौली नगर परिषद में ध्यान ही नहीं है। भगवान भरोसे चल रही है।

Related Articles

Back to top button