धार्मिकमध्य प्रदेश

चैत्र नूतन वर्ष एवं हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बैठक, नगर सिहोरा में हर घर दीप प्रज्वलित व ध्वज के साथ होगा चैत्र नवरात्रि शुभारंभ 

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर के सिहोरा धर्म नगरी में आगामी महा पर्व चैत्र नवरात्रि व हनुमान जन्म उत्सव-पर्व को लेकर केशव कुटी सामने साई मन्दिर में शनिवार को रात्रि 8 बजे हुई अहम बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई और नव वर्ष व हनुमान जन्म उत्सव-पर्व को लेकर कार्यकारणी सदस्यों को दायित्व सौपा गया ।
मुख्य अतिथि के रूप नगर  प्रमुख प्रमोद साहू के द्वारा सभी क्षेत्रीय जन समाज से निवेदन किया हैं कि चैत्र नवरात्रि प्रारम्भ दिवस सभी मात्र शक्तियाँ प्रत्येक घर में 5 दीपक प्रज्वलित करे व हर वार्ड में केशरिया ध्वज भी जरुर लगाये । हिन्दू नव वर्ष के इस पावन पर्व पर सभी एक साथ नगर को भक्तिभाव से रोशन करे ।
चैत्र नवरात्रि पर्व की नवमी को मात्र शक्तियाँ निकालगी वाहन रैली- नूतन वर्ष चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर नगर सिहोरा व खितौला की नारी शक्तिकरण नवमी पर्व को वाहन रैली निकालगी ।
नगर सिहोरा मे नववर्ष की बेला पर घर घर वितरण होगें पत्रक- चैत्र नवरात्रि प्रारम्भ के पहले आयोजन समिति के द्वारा घर घर पत्रक वितरण किया जायेगा जिससे आगामी महापर्व चैत्र नवरात्रि प्रारम्भ व हनुमान जन्म उत्सवों पर्व को धूम धाम से मनाया जा सके ।
प्रमुख बैठक के दौरान नगर के प्रमोद साहू, प्रकाश कुररिया, विनोद खत्री, संजय श्रीवास्तव, सुनील जैन, नितेश खारया, विकाश दुबे, आशीष सरदार, राजा मोर, बबलू जैन, नरेंद्र त्रिपाठी शिक्षक, लटोरी गुप्ता, विनय श्रीपाल, आतिश खरे, राजा दिलीप दुबे, बाल मकुन्द पटेल सुमित दुबे, दीपक पटेल, अनिल ठाकुर, मन्जू बर्मन सहित नगर के कार्यकर्ता जन सेवाकगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button