मध्य प्रदेश

पीडीएस का चावल वितरण करना और खरीदना दोनों अपराध, हो सकती है कार्यवाही

सेल्समैन रहता हैं नदारद, लड़का करता हैं मनमानी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाली शासकीय सहकारिता विभाग मंगेली की उचित मूल्य राशन दुकान टोला के ग्राम इंटवा में ग्रामीणों ने बताया कि हमको प्लास्टिक वाला चावल का वितरण किया गया हैं। सेल्समैन सोहन पांडेय तो उचित मूल्य दुकान से नदारद रहते हैं l इसके कारण उनके पुत्र शुभम पांडेय की मनमानी परवान चढ़ रही हैं। लोगों को ब्लैक में गेंहू, चावल बेच दिया जाता हैं। जो पात्र लोग हैं उनको राशन वितरण में कम गेंहू दिया जाता। आखिर जब सरकार ग्रामीणों के लिए पूरा राशन भेज रही है तो आखिर सेल्समैन के पुत्र के द्वारा ग्रामीणों को राशन क्यूं नहीं दिया जा रहा हैं। वहीं ग्रामीणों के द्वारा यह भी बताया गया कि ब्लैक में गेहूं और चावल देने के लिए टोला के स्थानीय लोगों को दलाली के रूप में रखा गया है जो कि दलाली के क्षेत्र में पारंगत हैं। सस्ता राशन जिन उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है वे उसे यदि बेच रहे हैं तो यह अपराध है। वही पीडीएस के राशन को खरीदने वाला खरीददार भी अपराधी होगा क्योंकि इस प्रकार राशन को खरीद कर बेचना सरकार के उद्देश्य व उसके नियम का उल्लंघन ही है इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है । ऐसे सेल्समैन एवं सेल्समैन पुत्र के ऊपर जो कि बिचौलिए का काम कर रहे हैं बड़ी से बड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि गरीबों के हक का राशन समय से मिल सके। शिकायतकर्ता राजेश रजक, विनोद रजक, सुखचैन कोल, संतोष रजक, रमेश पटेल केसरी , कोल मिलन चक्रवर्ती, धनीराम चक्रवर्ती, पूरन चक्रवर्ती, चेतराम रजक ने कलेक्टर से मांग की हैं कि ऐसे भ्रष्ट सेल्समैन के ऊपर बड़ी से बड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ।

Related Articles

Back to top button