लोकतंत्र के सम्मान में काँग्रेस मैदान में, चुनी हुई सरकार को गिराने पर जमकर बरसे काग्रेसी
रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । ब्लाँक काँग्रेस कमेटी ने आज महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डाँ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर संविधान की हत्या कर मध्यप्रदेश में आज के ही दिन भाजपा ने सरकार गिराई और जनता द्वारा चुनी कमलनाथ सरकार को खरीद फरोख्त कर मध्यप्रदेश में लोकतंत्र की जगह धनतंत्र की प्रथा को आगे बढ़ाया जो लोकतंत्र की हत्या जैसा हैं ।
काँग्रेस ब्लाँक कमेटी ने 20 मार्च को संविधान बचाओं दिवस मनाने की और संविधान को बचाने में काँग्रेस आजादी के समय से प्रतिबद्धता के साथ रक्षा की ।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश पटेल ने सिंधिया की गद्दार परिवार की उपमा देते हुए 1857 का जिक्र करते हुए वर्तमान में की गई गद्दारी को विस्तार से बताया , उन्होंने कहा कि यह बड़े गद्दार थे हमारे यहाँ और भी गद्दारों की फौज हैं जो काँग्रेस को रातोंरात बेंच देती हाल में हुए नगरीय निकाय चुनावों में तथाकथित काँग्रेसियों द्वारा बेचने पर भी उन्होनें तथाकथित नेताओं का कटीला प्रहार किया । गौरतलब हैं कि क्षेत्र में काँग्रेस का जनाधार कभी कम नहीं हुआँ भले ही लोकसभा या विधानसभा हारे हो लेकिन नगर में काँग्रेस पर परचम हमेशा ही ऊँचा रहा ।
लेकिन विगत कुछ वर्षों से क्षेत्र के नेताओं ने काँग्रेस को हासिए पर ला दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश काँग्रेस कमेटी
के सचिब ताराचंद साहू, पूर्व विधायक भोजपुर राजेश पटेल, ब्लाँक काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष ठाकुर व शहर के बड़ी संख्या में काँग्रेसी नेतागण मौजूद रहे ।



