धार्मिकमध्य प्रदेश

बागेश्वर धाम सरकार की भागवत कथा एवं दिव्य दरबार के पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के पनागर नगर में दिव्य दरबार के आयोजन में पूर्व ही देश भर में चर्चित श्री बागेश्वर धाम सरकार की मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले अंतर्गत आने वाले पनागर में हो रही श्रीमद भागवत कथा के पूर्व सुबह विशाल कलश शोभायात्रा निकली, अपने आप में अद्भुत और अलौकिक ये शोभायात्रा जिसने भी देखी, उसने इसकी भव्यता, दिव्यता को भगवत कृपा और बाघेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद ही माना।
गौरतलब है कि आयोजन की तैयारियां लंबे समय से की जा रहीं थीं, पर शोभायात्रा का स्वरूप तैयारियों से भी आगे देखने को मिला, कलश यात्रा हनुमान मंदिर देवरी तिराहा पनागर से प्रारंभ होकर कथा प्रांगण रिलायंस पेट्रोल पंप पनागर पहुंची, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल
बहू प्रतीक्षित बागेश्वर धाम सरकार की भागवत कथा की शुरुआत शनिवार से कलश शोभायात्रा ने बनाया रिकार्ड, उमड़ा जन सैलाब जबलपुर जिले की विधान सभा क्षेत्र 101 पनागर में दिव्य दरबार पूरे विश्व में भारतीय आध्यात्म की ध्वज पताका फहरा रहे श्री बागेश्वर धाम सरकार शनिवार से पनागर में श्रीमद भागवत कथा की ज्ञान मीमांशा करेंगे। कथा में शमिल होने पूरे देश से धर्म प्रेमियों का संस्कारधानी में आगमन हो रहा है। कथा की सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं गईं हैं। कथा के पूर्व शुक्रवार को सुबह 11 बजे विशाल कलश शोभायात्रा निकली। अपने आप में अद्भुत और अलौकिक ये शोभायात्रा जिसने भी देखी, उसने इसकी भव्वयता-दिव्यता को भागवत कृपा और बाघेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद ही माना। आयोजन की तैयारियां लंबे समय से कीं जा रहीं थीं, पर शोभायात्रा का स्वरूप तैयारियों से भी आगे था। भव्य कलश यात्रा हनुमान मंदिर देवरी तिराहा पनागर से प्रारंभ होकर कथा प्रांगण रिलांयस पेट्रोल पंप पनागर पहुंची, जिसमें हजारों की
संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
आस्था का जन सैलाब देखने को मिला – भव्य शोभा कलश यात्रा में लगभग 35 हजार कलश यात्रा में मातृ शक्ति सम्मिलित हुई। कथा आयोजक क्षेत्रीय विधायक पं. सुशील तिवारी इंदू ने बताया कि भागवत कथा की तरह शोभायात्रा को लेकर भी क्षेत्रवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय से पहले ही कलश सिर पर रखे जय श्री राम जय श्री राम को कहते हुये महिलाएं प्रारंभ स्थल पर पहुंच गई थीं। देवरी के सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा का श्रीगणेश हुआ। इस दौरान पूरे पनागर में सनातन संस्कृति के प्रतीक भगवा ध्वज में नजर आये ।
भव्य शोभायात्रा में शामिल सभी वर्ग की माताएं-बहने पीताम्बरी वस्त्र में नारी शक्ती ने अपने सिर पर कलश रख कर जय शिया राम भक्तिमय के साथ कथा स्थल पहुंचीं। सभी मात्र शक्तियों के सिर से कलश उतार कर कथा स्थल पर रखें गये।
यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा-
क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल कलशधारी देवियों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत अभिवादन सड़क मार्ग के अधिकांश घरों, प्रतिष्ठानों के सामने रांगोली सजाई गई थी। शोभायात्रा में उपस्तिथि होने हर घर की नारी शक्तियों को निमंत्रित किया गया था, इस कारण सबकी शोभायात्रा में सहभागिता थी। यात्रा मार्ग पर कई स्वागत मंच बनाए गए थे। सभी मंचों पर भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। ये यात्रा महाकोशल की सबसे बड़ी और भव्य शोभायात्रा थी।
दिव्य दरबार पंडाल-
विधायक तिवारी ने बताया कि पनागर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हो रही कथा के व्यास बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री का नगर शुक्रवार रात्रि को हुआ। 25 से 31 मार्च तक नित्य शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक उनके द्वारा संगीतमय भागवत कथा सुनाई जाएगी। कथा की तैयारियों के लिए कई एकड़ भू भाग में पंडाल बनाया गया है। महाराजश्री यहां 27 एवं 28 मार्च को  दिव्य दरबार भी लगाएंगे। जिसमे श्रद्धालुओं को भभूति दी जाएगी। विधायक तिवारी ने संस्कार धानी के सुधि धर्म प्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर भागवत कथा का श्रवण लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button