मध्य प्रदेशहेल्थ

डेफोडिल्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन स्कूल मे टीकाकरण का अयोजन सम्पन्न

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है” इस कथन को चरितार्थ करते हुए नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था डेफोडिल्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में बड़े उत्साह के साथ जैपनीज इन्सेफेलाइटिस (जेई) (मस्तिष्क ज्वर) से रोकथाम के लिए टीकाकरण किया गया जिसमें 01 से 15 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में सफल टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । अभिभावकों के उत्साह और सक्रिय भागीदारी के परिणाम स्वरूप अपेक्षित आयु वर्ग के सैकड़ों बच्चों का टीकाकरण किया गया ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल बरेली के निर्देशन व मार्गदर्शन में चिकित्सा कर्मियों द्वारा टीकाकरण का यह कार्यक्रम प्रात 9:00 बजे से शुरू हुआ जो डेफोडिल्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के स्टाफ और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से मध्याह्न तक चलता रहा ।
सफल टीकाकरण के आयोजन के लिए डेफोडिल्स परिवार द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली सहित सभी चिकित्सा कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।

Related Articles

Back to top button