धार्मिक
मां वीरासन मंदिर के ज्वारे के विसर्जन में उमड़ा जन सैलाब

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र के प्रसिद्ध मां वीरासन मंदिर के ज्वारे का विसर्जन देखने भक्तों का जनसैलाब उमड़ा था। मातारानी के दर्शन को लंबी लाइन लगी थी। दोपहर में पूरे विधि विधान से परंपरा के अनुसार सौरभ दुबे पंडा ने कांटो के झूला में झूले और देवी मां का पूजन अर्चन कर ज्वारे का विसर्जन किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, अमित राय, डॉक्टर प्रशांत राय, पूर्व सरपंच गणेश साहू, सौनू दुबे, ओमकार सोनी, अन्नू पाल, अमरेश राय, गणेश राय, चौकी प्रभारी विष्णुशंकर जायसवाल, आरक्षक अतुल शर्मा, सचिव विनोद बागरी सहित हजारों भक्तों की उपस्थिति रही। पुलिस प्रशासन के मेले में सक्रियता की लोगों ने प्रशंसा की है।

