मध्य प्रदेश

किसान के घरो में लगी भीषण आग, घर गृहस्थी का सामान व अनाज जलकर हुआ खाक.

घटना बीती देर रात की, घटना के वक्त परिवार घर में सो रहा था
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जोतपुर में रहने वाले किसान वीर सिंह लोधी व उनके घर से लगे उनके भाई हुकुम सिंह लोधी के घर में बीती देर रात अचानक आग लग गई । घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, आग की लपटें उठती देख परिवार के सभी सदस्य उठे और घर से बाहर की ओर भागे, शोर-शराबा सुन आसपास के लोग भी जाग गए जिन्होंने यहां- वहां से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, सूचना मिलने पर जैसीनगर थाने की डायल हंड्रेड भी मौके पर पहुंची।
फरियादी किसान वीर सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे घर से लगा हुआ मेरे भाई हुकुम सिंह का घर है रात करीब 3 बजे चरचराने की आवाज आई तो मैंने उठकर देखा तो मकान में पीछे तरफ आग लगी थी आग लगा देख सभी सदस्यों को जगाया, सभी लोग घर से बाहर आए गांव वालों के साथ मिलकर आग पानी बुझाई, इस घटना में मेरा और मेरे भाई हुकुम सिंह घर गृहस्थीं का सामान, बर्तन कपड़े, नकदी, आभूषण यहां तक कि अनाज सब जलकर खाक हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर जैसीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है! फिलहाल आग कैसे लगी इन बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button