क्राइम

निजी जमीन के रास्ते पर जबरन अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठियों कतरनों से जानलेवा हमला

दो लोगों को किया गंभीर घायल, दोनों घायलों को जिला अस्पताल से किया भोपाल रैफर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । जिले के थाना उमरावगंज पुलिस चौकी खरबई के तहत मकोड़िया गांव में सोमवार को सुबह 7 बजे निजी जमीन पर रास्ता बनवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।
खरबई पुलिस चौकी प्रभारी सीएल वर्मा ने बताया कि खुद की निजी जमीन पर जबरन रास्ते बनाए जाने को लेकर मकोड़िया के पानी की टँकी के समीप सोमवार को सुबह 7 बजे आरोपी काशीराम, हरिनारायण पिता रामसिंह, हेमन्त कीर, राजकुमार, वीरेंद्र ऊधम सिंह मकरंद जशवंत, मनोज सुमन कीर रेवाराम, कामता कीर आनंद कीर ने लाठियों कतरनों से माखन सिंह कीर पिता गुलाबसिंह कीर उम्र करीब 40 वर्ष, सुरेश कीर पिता गुलाब सिंह कीर उम्र 50 वर्ष पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमे उन्हें सिर में गंभीर चोटें कमर में चोटें आईं हैं। आंखों के समीप माथे पर भी दोनों को चोटों के गहरे घाव आए हैं। आरोपी हमला कर फरार हो गए। सोमवार को सुबह 8 बजे जिला अस्पताल एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उमरावगंज थाने में मामला पहुंचा।
उमरावगंज थाना प्रभारी हरिओम अस्तआया ,खरबई पुलिस चौकी प्रभारी सीएल वर्मा ने बताया दोनों पक्षों के छह लोगों को मारपीट हमले में चोटें आईं हैं।पुलिस ने एक दूसरे पक्षों की रिपोर्ट पर काउंटर केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष के दोनों लोगों के सिर कमर माथे पर गंभीर घाव आए हैं उनकी डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर भादवि की धारा 307, 326, 506 की धाराएं पुलिस बाद में बढ़ाएगी।

Related Articles

Back to top button