मध्य प्रदेश
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछलकर पलटी
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछलकर पलटी, चालक की जान बची आई चोटें, भोपाल जबलपुर फोर लाइन पर तेज रफ्तार से वाहन चल रहे हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को रघु पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकराकर हवा में बहुत ऊंचाई तक उछलते हुए दूसरी तरफ जाकर गिरी और पलट गई। बताया जाता है कि कार लगभग 120 किमी की स्पीड में थी । इस दुर्घटना में कार चालक तुषार पटेल बाल-बाल बच गया, हालांकि उसे मामूली चोटें आई है। दुर्घटना के बाद पहुंचे लोगों ने चालक को बाहर निकाला ।
तुषार पटेल ने बताया कि वह भोपाल से जबलपुर जा रहा था कार अचानक अनियंत्रित हो गई। थाना प्रभारी श्रद्धा उइके ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।



