सिलवानी। शुक्रवार की शाम को तेज बारिश के सिलवानी तहसील के कई गांवों में बारिश के साथ ओला वृष्टि हुई है।
सिलवानी नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में काफी देर तक जोरदार बारिश हुई और कई गांवों में बूंदाबांदी हुई।
शुक्रवार की शाम को में सिलवानी नगर में जोरदार सहित सिमरिया खुर्द आसपास के गांवों में ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की खेतो में मूंग की फसल बर्बाद हो गई।
हवा की रफ्तार भी काफी तेज है तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली के चमकने और गिरने की खबर मिल रही है। वही अभी बारिश का दौर जारी है




