कृषिमध्य प्रदेश

बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के उदयपुरा तहसील में शुक्रवार की शाम 5 बजे अत्याधिक बारिश और ओलावृष्टि से कई किसानों की मूंग की फसल बर्बाद हो गई। उदयपुरा तहसील के अंतर्गत आने वाले नूरनगर छातेरे एवं कई ग्रामों में कल 10 से 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई जिससे कि कई किसानों की मूंग की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है वही बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए वही मौसम विभाग के अनुसार अभी चार -पांच दिनों तक और मौसम खराब रह सकता है जिसमें रायसेन जिले एवं कई अन्य जिलों में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई जा रही है। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा का कहना है कि बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से कई किसानों की मूंग की फसल बर्बाद हो गई है उदयपुरा तहसील एवं देवरी तहसील एवं पूरे जिले का सर्वे कराकर सरकार को किसानों को उचित मुआवजा जल्द से जल्द प्रदान करना चाहिए जिससे कि किसानों को राहत प्राप्त हो सके। अगर मध्य प्रदेश सरकार जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा किसानों को नहीं दे पा रही है तो किसान यूनियन किसानों के हक की लड़ाई सरकार से लड़ेगा इसलिए मध्य प्रदेश सरकार को चाहिए कि बेमौसम बारिश का जल्द से जल्द सर्वे कराकर सभी किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जावे।

Related Articles

Back to top button