मध्य प्रदेश

संख्या बल के अनुसार राजनैतिक दल समाज के लोगों को नही देते प्रतिनिधित्व

यादव समाज के महा सम्मेलन में प्रदेश स्तर के मंत्री विधायक गण हुए शामिल समाज को एक सूत्र में बांधने का दिलाया संकल्प
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । यादव महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सुल्तानगंज मैं आयोजित किया। जिसमें प्रदेश भर के जनप्रतिधि समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से पीएचई मंत्री राव ब्रजेंद्र प्रताप सिंह यादव, पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव, पूर्व मंत्री हर्ष यादव, पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, उप्र से सपा विधायक सचिन यादव, समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह मंडलोई, राष्ट्रीय महासचिव दामोदर यादव, प्रदेश अध्यक्ष भारत यादव, युवा राष्टीय अध्यक्ष मनोज यादव सहित बड़ी संख्या मे जनप्रतिधि सामाजिक बंधु शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभापति राजा दिग्विजय सिंह बड़े राजा ने किया। सचिन यादव पूर्व कृषि मंत्री विधायक कसरावद
समाज कल्याण ने समाज के बारे में विस्तार से बताया साथ ही कहा समाज का सबसे बड़ा वर्ग है तो वह यादव समाज है। जितने भी पिछड़ी जातियां है हम सब एक होकर उनके उत्थान की बात करें। हम गांव शहर की सभी समाजो के एक साथ लेकर चले। हम किसान वर्ग से आते हैं हमे किसान के साथ साथ मजदूर वर्ग को भी साथ लेकर चलना है। मेरे पिता जी का यह पुराना परिवार है। मेरे पिता जी स्वर्गीय सुभाष यादव बड़े बड़े राजनैतिक पदों पर रहे है और समाज के लोगो को राजनीति के क्षेत्र में अधिकार दिलाने का काम किया। वही मेरे बड़े भाई अरुण यादव ने भी समाज को आगे लाने का काम किया है।
हर्ष यादव पूर्व मंत्री विधायक देवरी ने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जी पिएगा आगे बढेगा। अपने समाज के बच्चों को गांव से शहर भेजकर शिक्षित बनाएं। आज हमारा समाज शिक्षित और संघटित है। आज सुल्तानगंज की पावन धरा ने समाज को एक सूत्र मैं बांधने का कार्य किया है।
समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह मंडलोई ने कहा कि समाज की सेवा करना ही समाज को मजबूती देना है। अब समय आ गया है कि समाज को एक सूत्र मैं बांधने का कार्य करें। समाज के गरीब तबके को शिक्षित करने का काम करें। समाज की सबसे बड़ी कुरुति मृत्युभोज को बंद होना चाहिए। साथ ही समाज मैं नशा जैसी कुरीति भी बंद होना चाहिए। व्यक्ति की पहचान समाज से है व्यक्ति से नही है।
पीएचई मंत्री राव बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हमारे क्षेत्र अशोक नगर में ज्यादातर समाज के लोगों ने मृत्युभोज बंदकर दिया है। लेकिन अन्य क्षेत्र मैं यह प्रथा का बड़ा चलन है, शादी विवाह मैं भी फिजुल खर्च हो रहा है जिसे बंद होना चाहिए। हर घर में गीता का पाठ करना चाहिए । आज समाज का व्यक्ति समाज की जड़े काट रहा है। राजनीति मैं एक दूसरे की टांग खींच रहे है। कोई भी समाज एक समाज से राजनीति नही कर सकता है सभी समाजो को लेकर चले।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण यादव पूर्व सांसद, मुख्य अतिथि पीएचई मंत्री राव ब्रजेंद्र प्रताप सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव, हर्ष यादव विधायक सहित अन्य जनप्रतिधि शामिल हुए। कार्यक्रम को भारत सिह यादव प्रदेश अध्यक्ष ने भी उद्बोधन दिया। विद्या यादव, मनोज यादव ने भी समाज की एकता पर उध्बोधन दिया। कार्यक्रम का आभार आयोजक जिला पंचायत सभापति राजा दिग्विजयसिंह यादव ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button