नया बाजार नंबर 1 और 2 के वार्डवासियों ने ‘‘मन की बात‘‘ सुनी
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। नया बाजार नंबर 1, 2 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा मन की बात के कार्यक्रम को सुना। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वार्ड में सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर उपाध्यक्ष भाजपा शक्तिकेंद्र 6 प्रभारी मनीष असाटी ने बताया ’मन की बात’ ने कोरोना टीकाकरण के दौरान समाज को एकजुट रखने और कोरोना के खिलाफ निर्णायक लडाई मे अहम भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री मोदीजी लगातार उन व्यक्तियो पर प्रकाश डालते रहे जिन्होने महत्वपूर्ण तरीके से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरा प्रभाव डाला है। देश को गौरवान्वित किया है। युवा भाजपा नेता कार्तिक शर्मा ने बताया मन की बात का सबसे बडा योगदान यह है की इसने समाज में पाँजिटिविटी की भावना बढाई है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डाँ. केदार शर्मा, श्याम बिहारी जडिया, कार्यसमिति सदस्य प्रभा नामदेव, वार्ड अध्यक्ष आशीष गांगरा, बूथ अध्यक्ष अनूप सोनी, दीपक रैकवार बाबी, वार्ड महामंत्री आनंद लखेरा, श्रीमति बैजंती पटेल, कार्तिक शर्मा, परषोत्तम नेमा, नीरज जैन के साथ ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।



