मध्य प्रदेशराजनीति
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दमोह पहुंचे
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेजगढ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दमोह के तेजगढ़ में सेक्टर मंडल की बैठक ले रहे हैं। उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से चर्चा करेंगे और जनसभा होगी। पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम तेंदूखेड़ा अविनाश रावत, तहसीलदार मोनिका वाघमारे, एसडीओपी तेंदूखेड़ा देवी सिंह राजपूत, एसडीओपी हटा वीरेंद्र बहादुर, थाना प्रभारी पथरिया रजनी शुक्ला, थाना प्रभारी जबेरा इंद्रा सिंह,थाना प्रभारी दमोह देहात सत्येंद्र सिंह राजपूत, थाना प्रभारी गैसाबाद अरविंद सिंह, थाना प्रभारी तेजगढ़ धर्मेंद्र उपाध्याय, थाना प्रभारी कुम्हारी वंदना गौर के अलावा और भी थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।



