28 जोड़े बंधे परिणय बंधन में, 9 कबूल किया निकाह, विधायक रामपाल सिंह ने 49-49 हजार रुपये का चेक दिया
सिलवानी । सिलवानी नगर के सीएम राइज स्कूल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तथा निकाह योजना अंतर्गत सिलवानी विकासखण्ड में बुधवार को सामूहिक विवाह और निकाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विकासखण्ड सिलवानी में 28 जोड़े कन्या विवाह के एवं 09 जोड़े मुख्यमंत्री निकाह में सम्मिलित हुए जिनका विवाह संपन्न हुआ।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक रामपाल सिंह द्वारा सभी जोड़ों को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया गया।
आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी जोडो का स्वागत किया गया तथा विधायक रामपाल सिंह की उपस्थिति में 28 जोड़ों से पैर पड़ कर आशीर्वाद लिया। नगर खेरापति पंडित भूपेंद्र शास्त्री ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न कराए।
जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी जोडों का स्वागत फूल वर्षा कर किया गया। कार्यक्रम में विधायक रामपाल सिंह द्वारा सभी वर-वधु को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत 49-49 हजार रू की राशि के चेक प्रदान किए गए। 09 जोड़े मुख्यमंत्री निकाह में मुफ्ती रहीम ऊल्लाह खान कासमी भोपाल ने कराई सामुहिक दुआ मुफ्ती अब्दुल रहीम कासमी जी ने निकाह योजना के अंतर्गत सभी निकाह योजना में शामिल जोड़ों को दुआ के माध्यम से आशीर्वाद दिया एवं ऊपर वाले से दुआ की। नवागत जो जोड़े आज निकाह हुआ है । जिसमें बड़ी संख्या नव दम्पत्तियो के परिजन एवं जन प्रतिनिधि शामिल हुए।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रिशु विभोर जैन, विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, विष्णु रावत, गिरजेश चौरसिया, श्याम साहू, राजेश उईके, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा सभी वर-वधुओं को आर्शीवाद दिया गया।




